आईना या खिड़की
आज सेलुलर फोन, मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य हाई-टेक गैजेट्स की महानगरीय दुनिया हमे न केवल व्यस्त रखती है पर हमारी पहचान ऑनलाइन सारी दुनिया को दे देती है। हम भले ही खुद को न जाने पर हमें ऑनलाइन पे सब जानते है और सभी लोग हमारी ऑनलाइन की पहचान से हमें जज भी करते है ।खैर आज के ज़माने में लोगो की पहचान पैसे से भी होती है क्योंकि ये कलयुग भौतिक सुखों को ही प्राधान्य देता है और इसीलिए पढ़ाई खत्म होती ही हम पैसा कमाते हैं और फिर अपना सारा समय और प्रयास अधिक से अधिक पैसा कमाने में लगाते हैं। क्या पैसा कमाने की यह होड़ कभी समाप्त होती भी है? शायद नही और इसलिए हम कभी संतुष्ट नहीं होते। कितनी बार हमने खुद को आश्वस्त किया है कि अगर हमारे पास कुछ और पैसा होता, तो जीवन कितना प्यारा होता? लेकिन फिर, जैसे ही पर्याप्त वृद्धि (अधिक पैसा) प्राप्त करने के बाद, हमें एहसास होता है कि यह पर्याप्त नहीं है हमें तो अभी और भी चाहिए?
हमे क्या करना चाहिए?
मैंने जीवन पर कई किताबें पढ़ी हैं , बड़े बड़े साधु संतों को भी सुना है सभी साधु संत यही कहते है कि पैसा जरूरी नहीं है। लेकिन क्या आप बिना नकद , पैसा , धन क्या कुछ कर सकते हैं? मुझे पता है मैं नहीं कर सकता।
इसलिए, मैं एक मित्र के पास गया और सलाह मांगी जो मुझे जीवन में अपना सही रास्ता खोजने में मदद करेगी।
मित्र ने सिर हिलाया और मुझे खिड़की पर ले गया। "क्या दिखता है ?" मुझसे पूछा।
तुरंत, मैंने उत्तर दिया, "मैं लोगों को इधर-उधर जाते हुए देख सकता हूँ और बिल्डिंग ,रोड भी देख सकता हूँ "
मित्र ने सिर हिलाया और मुझे एक बड़े आईने के सामने ले जाकर खड़ा किया। "अब देखो और मुझे बताओ कि तुम क्या देखते हो?"
"मैं अपने आप को देख सकता हूँ," मैंने ने उत्तर दिया।
मित्र मुस्कुराया। " आईने में आप अपने सिवा किसी और को नहीं देख सकते। दर्पण और खिड़की दोनों एक ही कच्चे माल से बने हैं , लेकिन आईने पर उन्होंने चांदी की एक पतली परत लगाई है, जब आप इसे देखते हैं तो आप केवल अपना प्रतिबिंब ही देख सकते हैं। ”
मित्र ने अपना हाथ मेरे कंधों पर रखा। “अपनी तुलना कांच के उन दो टुकड़ों से करो तो आप चांदी की परत के बिना, आपने अन्य लोगों को देखा और उन पर दया की।पर जब आप खुद पर चांदी की परत चढ़ा लेते हो, तो आप केवल अपने आप को देखते हैं।"
मैंने मित्र को देखा और उसे तकते ही रह लगा। और फिर मैंने कहा "मैं नहीं समझता।"
मित्र बोला। "आप तभी कुछ बन सकते हैं जब दूसरों को देखने और प्यार करने के लिए अपनी आंखों पर से चांदी के आवरण को हटाने का साहस हो।" उसने मेरी पीठ थपथपाई और मुझे वापस भेज दिया।
मैंने मित्र द्वारा कही गई बातों के बारे में सोचा है और इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि जीने के लिए हमें धन की आवश्यकता है और हमें धनहीन जीवन जीने का लक्ष्य रखना भी नही चाहिए; यह व्यर्थ है क्योंकि धनहीन होना भविष्य में केवल हमारा और हमारे परिवारों के दुखों का कारण बनेगा।
इसके बजाय, मेरा सुझाव है कि हमें मित्र द्वारा दी गई सलाह का पालन करना चाहिए। जब हम चांदी के आवरण के माध्यम से जीवन की ओर बढ़ते हैं, तो हम केवल स्वयं को ही देख पाते हैं। लेकिन उस आवरण को त्याग दो,तो आप अन्य सभी को देख और महसूस कर सकोगे।
जीवन में, हमें दोनों प्रकार के दर्पणों को देखने की अनुमति है और होनी भी चाहिए, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि एक दर्पण केवल हमें ही प्रतिबिंबित करता है; जब कि एक खिड़की करुणा, स्वास्थ्य और सच्चे धन का द्वार है। दूसरे शब्दों में, हर तरह से धन की तलाश करें, लेकिन इसे आपको जीवन, लोगों, बच्चों और गरीबों और जरूरतमंदों से दूर न होने दें इसका खास ख्याल रक्खे ।
ReplyForward |








Nicely penned Manish Ji
ReplyDeleteThank you .. keep reading my blogs
DeleteThis comment has been removed by the author.
Delete