पति
पत्नी और वोह डिवोर्स :
विवाह
में तलाक की कार्यवाही को अंतिम रूप देने के लिए आखिरी डिसीजन तब होता है जब पति
या पत्नी मेसे किसी एक ने व्यभिचार किया हो । मैं कहूंगा कि जिसने भी विश्वासघात किया
हो उसके साथीदार , जोड़ीदार के लिए धोखे की चोट असहनीय है। और ये डिवोर्स की चोट न
केवल उस कपल को पहोंचती है पर इनके जुदा होने से टूटे हुए रिश्ते की असर बच्चों और
परिवार के सदस्यों पर भी होती है .. और शादी टूटने पर सिर्फ दो लोगों की दुनिया
नहीं बिखरती उनके परिवारजनों की दुनिया में भी उथलपुथल हो जाती है कपल की शादी टूटने
का दर्द बच्चो और परिवार के दुसरे लोगो को भी दर्द दे जाता है बेचारे बिना किसी
गलती के दर्द की चपेट में आ जाते है
कई
जोड़े अपने रिश्ते में जो कुछ बचा है उसे बचाने के प्रयास करते हैं और जो वो खो
चुके है उन कारणों से लड़ने की परवाह किए
बिना आगे बढ़ते ही रहेते है । अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना या उस भावना को रोकना आसान
नहीं है क्यूंकि भावनाएँ एक शक्तिशाली शक्ति हैं जो दोषी साथी के प्रति प्रतिशोध के साथ वापस आती हैं और
आपको क्रोध से भर देती हैं और कुछ मामलों में घृणा भी हावी हो जाती हैं।
डिवोर्स
से एक सुखी रिश्ता सिर्फ एक तमाशा बनके रहे जाता है और फिर उस कपल के बिच का सारा
सम्मान और विश्वास सबकुछ चला जाता है । कई लोग कहते हैं कि तुम माफ कर दो और भूल
जाओ। मेरा मानना है की हम माफ़ तो कर सकते
है लेकिन उस दर्द को कभी भूल नहीं सकते इसलिए माफ़ी हो सकती है भूलना मेरे मुताबिक़
बहुत ही मुश्किल है क्यूंकि माफ़ कर देने से मानसिक घाव , दिल का दर्द ये सब ठीक
नहीं होता..अपने पति या प्रेमी की बेवफाई आजीवन एक कांटे की तरह दर्द देता ही
रहेता है .
वन नाइट स्टैंड या फ्री एक्स्ट्रा
मेरिटल अफेर के कारण कपल या पति पत्नी को गहेरी पीड़ा होती है कि आमतौर पर दोषी पक्ष के सब कुछ खो देने के बाद भी वन नाईट स्टेंड
या फिर वो एक्स्ट्रा मेरिटल अफेर लंबे समय तक नहीं टिकता
क्यूंकि बेवफाई करने का गिल्ट [दोषी होने की भावना ]अंदर से दोषी को खाए जाती है । इस मोड़ पर जाकर
दोषी खुद से ही पूछे की धोखा देकर ख़ुशी ढूँढने में जो अपना था उसे भी खो देना क्या
ये वाजिब है ?
एक
पुरुष या महिला अपनी शादी शुदा जिंदगी को छोड़ बाहर किसी पराये से सुख पाने के लिए
आवारागर्दी करते फिरते है ऐसे बर्ताव को मै कभी माफ़ नहीं कर पाता , हां केवल कुछ
एक मामले ऐसे होते है जहा पति या पत्नी के पास सही कारण होता है अपनी शादी को छोड़
बाहर ख़ुशी खोजने का , पर ऐसे मामले बेहद कम होते जीने के पास वाजिब कारण हो ..
और
हां ये भी ज़रूरी नहीं की जो परस्त्री गमन करता हो या फिर लंपटगिरी करती या करता हो वो व्यभिचारी या दोषी हो। क्यूंकि
जब एक पार्टनर बेडरूम में ऐसे हालात बना देते है की पति या पत्नी के पास बाहर शरीर
सुख या फिर किसी और तरह की ख़ुशी ढूँढने के अलावा कोई दूसरा विकल्प ही नहीं बचता
आपको
बेडरूम में खेल खेलना है या नहीं इस बात का निर्णय एक तरफ़ा कभी नहीं लेना चाहिए और
ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहेले आपको दो बार ज़रूर सोचन चाहिए , भले ही खेल में
गेंद आप ही के पाले में हो फिर भी कभी कटु शब्दों से या कटाक्ष से शब्दों का खेल
खेलना दोनों के लिए हानि कारक होता है , उलटा आपको तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में जो
कड़ी लापता है उसे खोज कर उस कड़ी को अपनी जिंदगी में वापस लाना है जो जो आपके साथी
को और शादी दोनों को नुकसान पंहुचा रही है ..
लोग
कहेते है की प्यार का रास्ता कभी चमकीला और सपाट नहीं होता प्यार का रास्ता थोडा
सपाट फिर उबड़ खाबड़ और स्पीड ब्रेकर से भरा
होता है तो ठीक है मै तो कहूँगा प्यार हमें जो ख़ुशी देता है उसे पाने के लिए सपाट
रास्ते के साथ साथ थोडा उबड खाबड़ और स्पीड ब्रेकर वाला रास्ता भी दे दो
उसमे क्या है क्यूंकि वो स्पीड ब्रेकर और खुरदरापन वाला रास्ता ही प्यार
को सदा चमकाते रहेगा ..
और
हां अगर आपको बेडरूम में बोर होने की समस्या है तो इस बारे में अपने पार्टनर से बात करें।
एक लडखडाये
हुए रिश्ते को फिर से जगाना,
उस रिश्ते को सही दिशा देना आसान हो जाता है यदि दोनों पक्ष यह समझने की कोशिश में भाग लेते हैं कि पहली बार में गलती
कहा हुई की हम रिश्ते को जोड़ने के बजाय तोड़ने पे लगे थे । ऐसे
खुले मन से और खुले दिमाग से बात करने पर आप दोनों को समजा आएगा की शादी बचाने
लायक है और उसे बचाना आसन है..
और जिनके शादी सब कोशिशे करने के बाद भी डिवोर्स की राह पे चली जाते है उन्हें यदि बच्चे है तो उनकी भावनाओ को ध्यान में रखना होगा क्यूंकि बच्चो का तो पूरा जीवन ही उल्तापुलता हो जाएगा , आपका डिवोर्स बच्चे की पूरी जिंदगी बदल देगा और इसीलिए बच्चो को इस भावनाओ से उभरने में वक्त लगेगा जो आपको उन्हें देना ही होगा और फिर भी बच्चो को तकलीफ कम हो उसके लिए आप किसी अच्छे मनोवैज्ञानिक दोकात्र से काउंसेलिंग भी करवा सकते हो ..वो सब आप कर सकते हो पर इतना ख्याल ज़रूर रखना बच्चो को इस परिस्थिति को अपना ने में वक्त तो लगेगा ही ..
अपनी शादी की प्रतिज्ञा को याद करते हुए , शादी कसमो को याद को याद रख उसका पालन करने के बावजूद यदि आप अपने मास्टर बेडरूम में अकेले ही सोने का निर्णय करते हो तो याद रखना अपराध के बोज वाला भाग धोखेबाज़ होता है ,
याद रखना आपका गिल्ट [विश्वासघात] आपको कभी चैन की नींद नहीं सोने देगा , अब आप पे है की आपको अपनी शादी शुदा जीवन डिवोर्स के गिल्ट की बैचैनी वाली नींद चाहिए या शादी को संयम से , समज के , एकदूसरे के विचारों को और व्यक्तित्व को जैसे है वैसे अपनाकर चैन की नींद सोना है .. और हां पति पत्नी और वो के कारण जो डिवोर्स होते है उसका असर सिर्फ एक कपल को ही नहीं दोनों के परिवार के लोगो को ,उनके बच्चो को , मित्रो को सभीको होता है ..इसलिए शादी तब ही करो जब निभा सको , शादी को समज शको या फिर युही इधर उधर जानवरों की तरह जब चाहे पार्टनर बदलते रहो जो लेकिन उससे आपको कभी सुकून नहीं देगा , सुकून तो सिर्फ समजदारी वाली शादी और उससे बना एक परिवार जिसे अंग्रेजी में फेमिली कहेते है वोही दे सकता .. शादी को निभाना कठिन जरुर है पर नामुमकिन नहीं बस आपको शादी में “मै” को भूल कर “हमे” को महेत्व देना होगा.. जब पति पत्नी खुद को भूल एकदूसरे को खुश रखने की कोशिश करने लगते है तब वो शादी की सफलता को कोई नहीं रोक सकता .














Wah
ReplyDelete