Wednesday, 9 June 2021

पति पत्नी और वोह डिवोर्स

 

पति पत्नी और वोह डिवोर्स :

 


विवाह में तलाक की कार्यवाही को अंतिम रूप देने के लिए आखिरी डिसीजन तब होता है जब पति या पत्नी मेसे किसी एक ने व्यभिचार किया हो । मैं कहूंगा कि जिसने भी विश्वासघात किया हो उसके साथीदार , जोड़ीदार के लिए धोखे की चोट असहनीय है। और ये डिवोर्स की चोट न केवल उस कपल को पहोंचती है पर इनके जुदा होने से टूटे हुए रिश्ते की असर बच्चों और परिवार के सदस्यों पर भी होती है .. और शादी टूटने पर सिर्फ दो लोगों की दुनिया नहीं बिखरती उनके परिवारजनों की दुनिया में भी उथलपुथल हो जाती है कपल की शादी टूटने का दर्द बच्चो और परिवार के दुसरे लोगो को भी दर्द दे जाता है बेचारे बिना किसी गलती के दर्द की चपेट में आ जाते है

 


कई जोड़े अपने रिश्ते में जो कुछ बचा है उसे बचाने के प्रयास करते हैं और जो वो खो चुके है उन कारणों  से लड़ने की परवाह किए बिना आगे बढ़ते ही रहेते है । अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना या उस भावना को रोकना आसान नहीं है क्यूंकि भावनाएँ एक शक्तिशाली शक्ति हैं जो दोषी  साथी के प्रति प्रतिशोध के साथ वापस आती हैं और आपको क्रोध से भर देती हैं और कुछ मामलों में घृणा भी हावी हो जाती हैं।

 


डिवोर्स से एक सुखी रिश्ता सिर्फ  एक तमाशा बनके रहे जाता है और फिर उस कपल के बिच का सारा सम्मान और विश्वास सबकुछ चला जाता है । कई लोग कहते हैं कि तुम माफ कर दो और भूल जाओ।  मेरा मानना है की हम माफ़ तो कर सकते है लेकिन उस दर्द को कभी भूल नहीं सकते इसलिए माफ़ी हो सकती है भूलना मेरे मुताबिक़ बहुत ही मुश्किल है क्यूंकि माफ़ कर देने से मानसिक घाव , दिल का दर्द ये सब ठीक नहीं होता..अपने पति या प्रेमी की बेवफाई आजीवन एक कांटे की तरह दर्द देता ही रहेता है .

 


वन नाइट स्टैंड या फ्री एक्स्ट्रा मेरिटल अफेर के कारण कपल या पति पत्नी को गहेरी पीड़ा होती है कि आमतौर पर दोषी पक्ष के सब कुछ खो देने के बाद भी वन नाईट स्टेंड या फिर वो एक्स्ट्रा मेरिटल अफेर लंबे समय तक नहीं टिकता क्यूंकि बेवफाई करने का गिल्ट [दोषी होने की भावना ]अंदर से दोषी को खाए जाती है । इस मोड़ पर जाकर दोषी खुद से ही पूछे की धोखा देकर ख़ुशी ढूँढने में जो अपना था उसे भी खो देना क्या ये वाजिब है ?

 


एक पुरुष या महिला अपनी शादी शुदा जिंदगी को छोड़ बाहर किसी पराये से सुख पाने के लिए आवारागर्दी करते फिरते है ऐसे बर्ताव को मै कभी माफ़ नहीं कर पाता , हां केवल कुछ एक मामले ऐसे होते है जहा पति या पत्नी के पास सही कारण होता है अपनी शादी को छोड़ बाहर ख़ुशी खोजने का , पर ऐसे मामले बेहद कम होते जीने के पास वाजिब कारण हो ..

 


और हां ये भी ज़रूरी नहीं की जो परस्त्री गमन करता हो या फिर लंपटगिरी  करती या करता हो वो व्यभिचारी या दोषी हो। क्यूंकि जब एक पार्टनर बेडरूम में ऐसे हालात बना देते है की पति या पत्नी के पास बाहर शरीर सुख या फिर किसी और तरह की ख़ुशी ढूँढने के अलावा कोई दूसरा विकल्प ही नहीं बचता

 

 


आपको बेडरूम में खेल खेलना है या नहीं इस बात का निर्णय एक तरफ़ा कभी नहीं लेना चाहिए और ऐसा कोई भी निर्णय लेने से पहेले आपको दो बार ज़रूर सोचन चाहिए , भले ही खेल में गेंद आप ही के पाले में हो फिर भी कभी कटु शब्दों से या कटाक्ष से शब्दों का खेल खेलना दोनों के लिए हानि कारक होता है , उलटा आपको तो आपकी शादीशुदा जिंदगी में जो कड़ी लापता है उसे खोज कर उस कड़ी को अपनी जिंदगी में वापस लाना है जो जो आपके साथी को और शादी दोनों को नुकसान पंहुचा रही है ..

 


लोग कहेते है की प्यार का रास्ता कभी चमकीला और सपाट नहीं होता प्यार का रास्ता थोडा सपाट फिर उबड़ खाबड़ और स्पीड ब्रेकर  से भरा होता है तो ठीक है मै तो कहूँगा प्यार हमें जो ख़ुशी देता है उसे पाने के लिए सपाट रास्ते के साथ साथ थोडा उबड खाबड़ और स्पीड ब्रेकर वाला रास्ता भी दे  दो  उसमे क्या है क्यूंकि वो स्पीड ब्रेकर और खुरदरापन वाला रास्ता ही प्यार को सदा चमकाते रहेगा ..

 


और हां अगर आपको बेडरूम में बोर होने की समस्या है तो इस बारे में अपने पार्टनर से बात करें।

 


एक लडखडाये हुए रिश्ते को फिर से जगाना, उस रिश्ते को सही दिशा देना आसान हो जाता है यदि दोनों पक्ष यह समझने की कोशिश में भाग लेते हैं कि पहली बार में गलती कहा हुई की हम रिश्ते को जोड़ने के बजाय तोड़ने पे लगे थे । ऐसे खुले मन से और खुले दिमाग से बात करने पर आप दोनों को समजा आएगा की शादी बचाने लायक है और उसे बचाना आसन है..


और जिनके शादी सब कोशिशे करने के बाद भी डिवोर्स की राह पे चली जाते है उन्हें यदि बच्चे है तो उनकी भावनाओ को ध्यान में रखना होगा क्यूंकि बच्चो का तो पूरा जीवन ही उल्तापुलता हो जाएगा , आपका डिवोर्स बच्चे की पूरी जिंदगी बदल देगा और इसीलिए बच्चो को इस भावनाओ से उभरने में वक्त लगेगा जो आपको उन्हें देना ही होगा और फिर भी बच्चो को तकलीफ कम हो उसके लिए आप किसी अच्छे मनोवैज्ञानिक दोकात्र से काउंसेलिंग भी करवा सकते हो ..वो सब आप कर सकते हो पर इतना ख्याल ज़रूर रखना बच्चो को इस परिस्थिति को अपना ने  में वक्त तो लगेगा ही ..

अपनी शादी की प्रतिज्ञा को याद करते हुए , शादी कसमो को याद को याद रख उसका पालन करने के बावजूद यदि आप अपने मास्टर बेडरूम में अकेले ही सोने का निर्णय करते हो तो याद रखना अपराध के बोज वाला भाग धोखेबाज़ होता है ,

  


याद रखना आपका गिल्ट [विश्वासघात] आपको कभी चैन की नींद नहीं सोने देगा , अब आप पे है की आपको अपनी शादी शुदा जीवन डिवोर्स के  गिल्ट की बैचैनी वाली नींद चाहिए या शादी को संयम से , समज के , एकदूसरे के विचारों को और व्यक्तित्व को जैसे है वैसे अपनाकर चैन की नींद सोना है .. और हां पति पत्नी और वो के कारण जो डिवोर्स होते है उसका असर सिर्फ एक कपल को ही नहीं दोनों के परिवार के लोगो को ,उनके बच्चो को , मित्रो को सभीको होता है ..इसलिए शादी तब ही करो जब निभा सको , शादी को समज शको या फिर युही इधर उधर जानवरों की तरह जब चाहे पार्टनर बदलते रहो जो लेकिन उससे आपको कभी सुकून नहीं देगा , सुकून तो सिर्फ  समजदारी वाली शादी और उससे बना एक परिवार जिसे अंग्रेजी में फेमिली कहेते है वोही दे सकता .. शादी को निभाना कठिन जरुर है पर नामुमकिन नहीं बस आपको शादी में “मै” को भूल कर “हमे” को महेत्व देना होगा.. जब  पति पत्नी खुद को भूल एकदूसरे को खुश रखने की कोशिश करने लगते है तब वो शादी की सफलता को कोई नहीं रोक सकता .




Tuesday, 1 June 2021

आइना या खिड़की

 आईना या खिड़की 




आज सेलुलर फोन, मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य हाई-टेक गैजेट्स की महानगरीय दुनिया हमे न केवल व्यस्त रखती है पर हमारी पहचान ऑनलाइन सारी दुनिया को दे देती है। हम भले ही खुद को न जाने पर हमें ऑनलाइन पे सब जानते है और सभी लोग हमारी ऑनलाइन की पहचान से हमें जज भी करते है ।खैर आज के ज़माने में लोगो की पहचान पैसे से भी होती है क्योंकि ये कलयुग भौतिक सुखों को ही प्राधान्य देता है और इसीलिए पढ़ाई खत्म होती ही हम पैसा कमाते हैं और फिर अपना सारा समय और प्रयास अधिक से अधिक पैसा कमाने में लगाते हैं। क्या पैसा कमाने की यह होड़ कभी समाप्त होती भी है? शायद नही और इसलिए हम कभी संतुष्ट नहीं होते। कितनी बार हमने खुद को आश्वस्त किया है कि अगर हमारे पास कुछ और पैसा होता, तो जीवन कितना प्यारा होता? लेकिन फिर, जैसे ही पर्याप्त वृद्धि (अधिक पैसा) प्राप्त करने के बाद, हमें एहसास होता है कि यह पर्याप्त नहीं है हमें तो अभी और भी चाहिए?




हमे क्या करना चाहिए?

मैंने जीवन पर कई किताबें पढ़ी हैं , बड़े बड़े साधु संतों को भी सुना है सभी साधु संत यही कहते है  कि पैसा जरूरी नहीं है। लेकिन क्या आप बिना नकद , पैसा , धन क्या कुछ कर सकते हैं? मुझे पता है मैं नहीं कर सकता।



इसलिए, मैं एक मित्र के पास गया और सलाह मांगी जो मुझे जीवन में अपना सही रास्ता खोजने में मदद करेगी।

मित्र ने सिर हिलाया और मुझे खिड़की पर ले गया। "क्या दिखता है ?" मुझसे पूछा।

तुरंत, मैंने उत्तर दिया, "मैं लोगों को इधर-उधर जाते हुए देख सकता हूँ और बिल्डिंग ,रोड भी देख सकता हूँ "





मित्र ने सिर हिलाया और मुझे एक बड़े आईने के सामने ले जाकर खड़ा किया। "अब देखो और मुझे बताओ कि तुम क्या देखते हो?"
"मैं अपने आप को देख सकता हूँ," मैंने ने उत्तर दिया।



मित्र मुस्कुराया। " आईने में आप अपने सिवा किसी और को नहीं देख सकते। दर्पण और खिड़की दोनों एक ही कच्चे माल से बने हैं , लेकिन आईने पर उन्होंने चांदी की एक पतली परत लगाई है, जब आप इसे देखते हैं तो आप केवल अपना प्रतिबिंब ही देख सकते हैं। ”


मित्र ने अपना हाथ मेरे कंधों पर रखा। “अपनी तुलना कांच के उन दो टुकड़ों से करो तो आप चांदी की परत के बिना, आपने अन्य लोगों को देखा और उन पर दया की।पर जब आप खुद पर चांदी की परत चढ़ा लेते हो, तो आप केवल अपने आप को देखते हैं।"
मैंने मित्र को देखा और उसे तकते ही रह लगा। और फिर मैंने कहा "मैं नहीं समझता।"
मित्र बोला। "आप तभी कुछ बन सकते हैं जब दूसरों को  देखने और प्यार करने के लिए अपनी आंखों पर से चांदी के आवरण को हटाने का साहस हो।" उसने मेरी पीठ थपथपाई और मुझे वापस भेज दिया।

मैंने मित्र द्वारा कही गई बातों के बारे में सोचा है और इस निष्कर्ष पर पहुंचा हूं कि जीने के लिए हमें धन की आवश्यकता है और हमें धनहीन जीवन जीने का लक्ष्य रखना भी नही चाहिए; यह व्यर्थ है क्योंकि धनहीन होना भविष्य में केवल हमारा और हमारे परिवारों के दुखों का कारण बनेगा।
इसके बजाय, मेरा सुझाव है कि हमें मित्र द्वारा दी गई सलाह का पालन करना चाहिए। जब हम चांदी के आवरण के माध्यम से जीवन की ओर बढ़ते हैं, तो हम केवल स्वयं को ही देख पाते हैं। लेकिन उस आवरण को त्याग दो,तो आप अन्य सभी को देख और महसूस कर सकोगे।
जीवन में, हमें दोनों प्रकार के दर्पणों को देखने की अनुमति है और होनी भी चाहिए, लेकिन हमें यह याद रखना चाहिए कि एक दर्पण केवल हमें ही प्रतिबिंबित करता है; जब कि एक खिड़की करुणा, स्वास्थ्य और सच्चे धन का द्वार है। दूसरे शब्दों में, हर तरह से धन की तलाश करें, लेकिन इसे आपको जीवन, लोगों, बच्चों और गरीबों और जरूरतमंदों से दूर न होने दें इसका खास ख्याल रक्खे ।