श्री गणेशाय नमः
चुंबक [magnet] :
आज मेरे मन में सवाल
चुंबक , अब ये मेरा मन भी माय गॉड है बस बोल दिया चुंबक पर किस चीज़ की ? मै बहोत
व्याकुल था की मेरा मन किस चुंबक की बात कर रहा है ? मैंने अपने मन को टटोला , मन
ही मन में मन के विचारों की खुदाई की.. इस गर्मी के सीज़न में मन ही मन में पसीने
से तरबतर हो गया फिर भी हार नहीं मानी और आखिर मैंने ढूंढ ही लिए की मन किस चुंबक की
बात कर रहा था ..[एक स्मित के साथ ] हा हा बताता हूँ ठीक से स्माइल तो कर लेने दो
आखिर मन के गहन प्रशन का उत्त्तर जो ढूंढ लिया है.. ठीक है अब ज्यादा आपकी उत्कंठा
को बढाए बता देता हूँ ..मन जो चुंबक की बात कर रहा था वो है पति पत्नी ..कहेना का
मतलब है की पति पत्नी अपने रिलेशन को ख़ुशी ख़ुशी कैसे जिए उस चुंबक की बात है..अब आप कहोगे यार युही पति पत्नी के
बारे में लाखो लोग लिख चुके है तू क्या अलग लिखेगा ? तो मेरा जवाब है की पता नहीं
मै अलग लिख पाऊंगा की नहीं लेकिन जो भी लिखूंगा वो आपके दिल और दिमाग तक पहुंचेगा
ज़रूर, हो सकता है आपके दिल को भा जाय या आपके दिलो दिमाग को छू भी जाय..
हां तो पति , पत्नी
.. क्या है ये पति और पत्नी ? एक पुरुष और एक स्त्री के सामाजिक मिलन को शादी
कहेते है और शादी के बाद एक पुरुष और एक स्त्री मिट जाते है और पति , पत्नी बन
जाते है.. अब शादी सभी धर्म में अलग अलग तरीके से भले ही होती हो लेकिन सभी धर्मो
में शादी के बाद एक स्त्री और एक पुरुष को पति पत्नी ही कहा जाता है ..अब आप कहोगे
मुस्लिम लोग मिया , बीवी , उर्दू में शोहर , बीवी , इंग्लिश में हसबंड ,वाइफ
..संस्कृत में वर वधु कहेते है ? हा हा सभी भाषाओ में अलग अलग तरीके से पति पत्नी
को पुकारा जाता है लेकिन कोमन लेंग्वेज में तो पति पत्नी ही कहे जाते है .. बस जब
से एक पुरुष और एक स्त्री पति पत्नी बनते है तब से उनकी लाइफ ही बदल जाती है.. और
बदलेगी ही दो अलग अलग व्यक्तित्व [personality] एक छत के निचे रहेने लगती है तो
बदलाव तो आना ही है.. लेकिन बात ये है की उस बदलाव को दोनों पहेले तो बहोत सहजता
से लेते है पर जैसे जैसे दिन , महीने ,साल गुजरने लगते है वैसे वैसे दोनों के तेवर
,रवैया [attitude] ,द्रष्टिकोण [approach] सबकुछ बदलने लगता है ..मन की बदलाव ,
परिवर्तन ही वक्ता का तकाजा है लेकिन उस तकाजे को कैसे संभालना ये दोनों भूल जाते
है ..शुरुआत में दोनों चुंबक [magnet] की तरह चिपके रहेते है बाद में भी चुंबक की
तरह ही रहेते है फर्क सिर्फ इतना आ जाता है की एक चुंबक की साइड नेगेटिव और दूसरी
चुंबक की साइड भी नेगेटिव हो जाती है जिसके कारण चुंबक चिपकता नहीं विरूद्ध दिशा
में भागता है..याद है ना हमें बचपन से ही पढ़ाने में आता है की plus power ,minus
power attracts? बस पति पत्नी बनने के बाद दोनों यही बात भूल जाते है और दोनों एक
ही पावर ग्रहण करके एकदूसरे से विरुध्ध अनजाने ही भाग रहे है और ऐसे चुंबक का
चिपकना मुश्किल हो जाता है.. और यही से चुंबकीय शक्ति जो पति पत्नी को चिपकाए [या
जोड़े] रखती थी वो शक्ति भटक जाती है..
तो अब क्या करे उस
चुंबकीय आकर्षण को फिर से creat करने के लिए ? बहोत ही बड़ा और अहेम सवाल है.. तो
सबसे पहेले तो स्वीकारले की पति और पत्नी दोद्नो अलग अलग लिंग के है एक पुर्लिंग
और दूसरी है स्त्रीलिंग .. अब जब ये स्विकार लोगे तो पता चलेगा की अलग लगा लिंग के
लोगो की सोच , समज , नज़रिया . तरीका , ज़रुरते सभी कुछ अलग ही होगा , होगा ना ?
होगा ही यार.. [हँसकर] जैसे धरती और आसमान के रूप , स्वरूप सबकुछ अलग है वैसे ही
पति और पत्नी भी अलग ही है , जैसे धरती धन , धान्य , वनस्पति , जैसे कई जीवो को
जन्म दे सकती है लेकिन आसमान उन चीजों को जन्म नहीं दे सकता पर उन चीजों के जन्म
के लिए जरुरी आवश्यक चीज़े ज़रूर दे सकता है जैसे की खेती के लिये बारिश , सभी जीवो
को पिने के लिए पानी वो बरसा सकता है , सभी को जिंदा रहेने के लिए साँसे आसमान
अपनी हवाओं से भेज सकता है .. इसका मतलब ये हुआ की धरती और , आसमान दोनों की
भागीदारी से ही मानव जाती , जिव जंतु, वनस्पति सभी जिव हसिखुशी रहे सकते है ..
इसका मतलब ये हुए की आसमान पति है और धरती पत्नी , धरती को पत्नी इसलिए कहा है
क्यूंकि जन्म तो धरती ही दे सकती है और इसीलिए तो धरती को माँ की उपमा दी गई है और
माँ यानी स्त्री लिंग और रही बात आसमान की तो हम आसमान कैसा कहेते है, इसका मतलब की वो पुर्लिंग है और इसीलिए उसे पति
माना है.. अब आप ही सोचो यदि धरती और आसमान अपना तालमेल खो दे तो क्या हम सब जीवित
रहे सकते है ? नहीं ना वैसे ही अगर पति पत्नी अपना तालमेल खो दे तो उनका परिवार
ख़ुशी से नहीं रहे सकता , उनका सांसारिक जीवन , यानी की एक घर , घरोंदा बिखर जाता
है..
सवाल ये है की शादी के कुछ , दिन , महीने , साल बीतने के बाद भी पती
पत्नी अपने बिच की चुंबकीय आकर्षण खतरे में है वो कैसे जाने ? तो मेरा मानना है की
जैसे जैसे दिन गुज़रते है वैसे वैसे पति पत्नी के बिच का आकर्षण घटते जाता है और
इसी वजह से कई समस्याए आकार लेने लगती है और ये सभी शादी में सामान्य बात है.. पहेले
जिस पत्नी के दिन में दस बार फोन करके कैसे हो ? क्या रहे हो ? पूछने पे पति
मुस्कुराता था , उसका दिल बाग़ बाग़ हो जाता था वही पति को कुछ समय बाद पत्नी के वही
दस फोन डिस्टर्बिंग लगने लगते , उसे लगने लगता है की उसके काम में पत्नी के फोन रूकावट
उत्पन्न करते है , पर वो भूल जाता है की एक वक्त था जब बीवी का फोन नहीं आता था तो
पति खुद फोन करके पूछता था क्या कर रही हो ? आज मुझे फोन नहीं किया लगता है मुझे
तुम भूल गई.. [याद आया की नहीं सभी पतियों को ?] दूसरी और पति भी शुरू शुरू में
किसी भी काम में हो तो अपनी नई नवेली पत्नी को फोन करना नहीं भूलता था , फोन कर पूछता
भी था की तुम्हारे लिए आज क्या लाऊ ? क्या आज फिल्म देखने चले ? एक काम करते है आज
शाम तुम खाना मत पकाना पहेले फिल्म देखने जाएंगे फिर डिनर बाहर ही कर लेंगे .. ऐसा
अधिकतर पतियों ने शादी के शुरूआती दौर में किया होगा , सच बताइए किया था ना ? खैर
तब पत्नियों को भी पति की ये सरप्राइज़ और सारी बाते लगती थी लेकिन जैसे ही वक्त
गुजरने लगता है तो वोही पत्नी को पति के सरप्राइज़ भरे फोन और सारी बाते थोड़े से
खटकने लगते है ,क्यूंकि शादी के कुछ साल बाद बच्चे वगेरा होने के बाद पत्नी की
रूचि बदल जाती है और इसीलिए जैसे ही पति कहेगा चलो फिल्म देखते है या बाहर डिनर
करते है पत्नी तुरंत कहेती है पता है आप मुझे मेरे बर्थ डे पे सोने की चेन नहीं
दिलवाना चाहते इसलिए फिल्म दिखाकर पटा रहे हो ? या कहेगी मैंने दो महीने से नए
कपडे नहीं ख़रीदे और आपको डिनर के पीछे फ़ालतू खर्चा करना है ? जब शादी नई थी तब
पत्नी बड़े प्यार से फोन पे पूछती थी आज शाम को क्या खाने का मन है ? तो पतिभी
प्यार से कहेता था जो भी प्यार से बनाओ खा लूँगा लेकिन शादी के कुछ समय बाद पत्नी
फ़ोन करके पूछती है आज शाम को क्या खाना है ? तब पति का जवाब होता है जो बनाना है
बनाव अभी मै बहोत बिजी हूँ .. बस यही से तकरार शुरू होती है जैसी पति कहेता है जो
बनाना है वो बनाव पत्नी उस मौके पे चौका मारते हुए कहेती है की मै अपने हिसाब से
बनाउंगी तो घर आकर चिकचिक करोगे .. तो पति भी दूसरा बोल योर्कर डालकर पत्नी को
चौका देता है की , मै कुछ भी कहू तुम बनोगी तो वोही जो तुमने सोच रक्खा है फिर
पूछती क्यों हो ? पत्नी सामने कहेती है की नहीं पूछूंगी तो कहोगे मुझे बिना पूछे
खाना बना दिया ? पूछूंगी तो कहोगे मैंने जो सोचा है वोही बनाउंगी ? [बोलती ही
पत्नी की आखो में खारा पानी बहेने लगता है] मै करू तो क्या करू ? और आखिर इस चर्चा
में पत्नी के खारे पानी के परमाणु बम के आगे पति घुटने टेक देता है और जैसे तैसे
पत्नी को मनाकर फोन रख देता है और फोन रखते है उसके मुह से निकलता है “ये मुझे कभी
नहीं समज पाएगी ” थक गया हूँ इसे मनाते मानते .. और दूसरी और पत्नी फोन रखते ही
कहेती है “ये मुझे कभी नहीं समजेगा” थक गई हूँ इसे खुश करते करते.. बस फिर वही
शाम को पती घर आएगा तब फिर से खाने को लेकर चर्चा और चर्चा पे से जगडा .. आर बस
युही दिन ब दिन चर्चा और जगड़े बढ़ने लगते है .. और ज्यादातर जगड़ो का कारण बेहद
निम्न [छोटा] होता है जिसका कोई महेत्व ही नहीं फिर भी वही वजह बनता है घर्षण की..
बस जब भी पति , पत्नी के बिच संघर्ष होने लगे , विचारो में फर्क आने लगे , पसंद
नापसंद बदलने लगे तब समज जाना की शादी के वक्त आपके रिश्तोके बिच जो चुंबकीय आकर्षण
था वो आकर्षण खतरे में आ गया है ..
अब आप पूछोगे की पति
पत्नी के गठबंधन को चलाने के लिए , शादी के वक्त जो चुंबकीय आकर्षण था उसे कैसे
आजीवन बनाए रक्खे ? ऐसा क्या करे की पति पत्नी जो नदी के दो किनारों की तरह दूर
दूर ही चलते रहेते है उसे एक करने के लिए क्या उपाय करे ? तो जवाब बहोत ही आसन है
की जब भी दो खाई को जोड़ना हो , नदियों के दो किनारों को जोड़ना हो , दो पहाडो की
दुरी को जोड़ना हो या किसिस भी दुरी वाले दो छोरो को एक करना हो तो उसका एक ही उपाय
है उन सभी चीजों पे पुल [birdge] बनाया जाय.. तो ईसि तरह पति पत्नी जो दो अलग
किनारों की तरह बिना मिले सीधे चले ही जा रहे है उन्हें मिलाने के लिए उन रिश्तो में एक पुल बनाना होगा..
अब आप कहोगे की
नदि , समंदर , पहाड़ सभी के दो किनारो के बिच तो पुल बना सकते है लेकिन रिश्तो में
पुल कैसे बनाए ? सवाल तो वाजिब है किन्तु उसका उत्तर देना वैसे कठिन है फिर भी मै
अपनी समज ,बुध्धिमत्ता और अनुभव के आधार पे देने की कोशिश तो ज़रूर करूँगा , क्या
अपता मेरी बाते किसी के काम आ जाय .. और मेरी बाते किसी एक कपल को भी पाने रिश्तो
में पुल बनाने के काम आ गई तो मेरा लिखा सफल हो जाएगा.. तो अब क्या करे रिश्तो में
, प्यार में , सोच में , भावनाओं के बिच पुल बनाने के लिए ? तो सबसे पहेले ये
संजना ज़रूरी है की पति , पत्नी बन्ने से पहेल एक पुरुष और एक स्त्री हुआ करते थे
तो सबसे पहेले उसे याद करे और उस हकीकत को स्वीकारे की दोनों एक एक थे अब दोनों एक
एक में से एक हुए है. नहीं समजे , अरे मेरा मतलब है की शादी के पहेले दो थे और
शादी के बाद दोनों एक हुए है समजे? अब दो अलग अलग व्यक्तित्व एक होते तो है लेकीने
दोनों के स्वभाव , विचार , सपने , इच्छाए सब कुछ अलग अलग हो सकता है ये हकीकत पति
पत्नी दोनों को स्वीकारनी ज़रूरी है.. पर क्या ये हकीकत पति पत्नी आसानी से स्वीकार
पाते है क्या ? मेरे ख़याल से नहीं .. आसानी से स्वीकारले तो वो इंसान ही नहीं ?
[व्यंगात्मक हँसी]
तो अब सवाल ये आता
है की हम अपनी शादी के रिश्ते में पुल कैसे बनाए और उस पुल की मदद से रिश्तो में
चुंबकीय आकर्षण कैसे बनाए रक्खे ? चलिए समजने की कोशिश करते है पुल और आकर्षण कैसे
बनाए ? तो सबसे पहेले तो पति पत्नी को ये याद रखना होगा , संजना होगा की दोनों अलग
व्यक्तित्व के मालिक है दोनों की अपनी खुद की अलग पहेचान है इसलिए दोनों को
एकदूसरे के इस व्यक्तित्व का सन्मान करना होगा .. समजना होगा की दो अलग लिंग है तो
दोनों की सोच , तरीके , समज सभी कुछ अलग ही होगा.. गारा हम ये समज गए तो फिर आगे
बढ़ने में आसानी हो जाएगी .. नदी के दो किनारों की तरह जीने वाले पति पत्नी को अपने
रिश्तो में एकदूसरे को जैसे है वैसे स्वीकारना [accept] होगा.. रिश्तो में जब
स्वीकारना आ जाता है तब नदी के किनारों जैसी अलग अलग सोच वाले पति पत्नी दोनों की
सोच में से एक तीसरी सोच को जन्म देते है जिसमे दोनों की सहेमती हो जाती है .. अब
दोनों की अलग सोच से दोनों ने मिलकर समजकर जो तीसरी सोच बनाई उसी को कहेते है पुल
.. जब पति पत्नी दो अलग सोच को मिलकर किसी एक सोच पे पहुचते है उस सोच को कहेते है
पुल .. और जब भी पति पत्नी इस पुल को बनाना सिख जाते है उनके अंदर चुंबक फिर से
आने लगता है .. फिर जैसे जैसे पुल बढ़ते जाएंगे चुंबक का पावर बढ़ते जाएगा.. दूसरी
बात इंसानी फितरत है जिस चीज़ के साथ वो ज्यादा लम्बे समय के लिए रहेता है उसकी
कीमत [value] उसके लिए कम होने लगती है.. इस इंसानी फितरत को ध्यान में रखते हुए
पति , पत्नी को एक दुसरे की कीमत करना सिखाना होगा .. अब आप पूछोगे की वो कैसे ?
तो जवाब आसन है एकदूसरे का शुक्रिया कहेकर .. एक दुसरे के काम की तारीफ़ करके , एक
दुसरे को प्रोत्साहन देकर पति पत्नी एकदूसरे की कीमत बढ़ा सकते है.. जब भी पत्नी
गहर के लिए , बच्चो के लिए , सांस ससुर के लिए , या समज में आपके परिवार के लिए
छोटे से छोटी चीज़ क्यों न करे उसका शुक्रिया मानना चाहिए , पत्नी को थेंक्यु कहेके
उसका होंसला बढ़ाना चाहिए .. और पत्नी को भी पति के काम को भी सराहना चाहिए.. पति
एक फुल भी लाये तो ख़ुशी से स्वीकार के थेंक्यु कहेना चाहिए , पति काम से थक के आये
तब पत्नी अच्छे से बाल बनाकर , तैयार होकर एक प्यारी सी स्माइल के साथ पति को घर
में आवकार देगी तो पति अपनी साड़ी परेशानिया , थकान भूलकर पत्निमय हो जाएगा.. ऐसे
ही एकदूसरे को बुस्ट करते रहेना आकर्षण बनाये रखने के लिए बेहद ज़रूरी है .. दूसरी
बात शादी के बाद भी पति पत्नी को एकदूसरे के प्यार में पड़ना ज़रूरी है .. क्यूंकि
दिल तो बच्चा है जी उसे शादी के कुछ समय बाद फिर से प्यार का कीड़ा कांटना शुरू हो
जात है फिर वोह पति हो या पत्नी.. बस तो उस दिल नामक बच्चे को खुश करने के लिए पति
, पत्नी को फिर से प्यार में पड़ना ही चाहिए लेकिन एक दुसरे के ही [ अपने पति ,पत्नी
के] प्यार में पड़ना चाहिए नाकि किसी “वो” [किसी तीसरे पात्र के] अब आप
कहोगे के सेम पार्टनर के पायर में फिर से कैसे पद सकते है तो जवाब आसन है की आप
अपने ही पार्टनर को जब स्वीकारने लगोगे , डॉन के विचारों में पुल बनाते रहोगे तो
आप दोनों को हर कुछ समय बाद पति अपनी ही पत्नी में एक नयी पत्नी और पत्नी को अपने
ही पति में एक नया नवेला पति नज़र आएगा.. बस उस नज़र के लिए आप को एकदूसरे को
स्वीकारना , एकदूसरे का सनमान करना , एक दुसरे को थेंक्यु कहेना ज़रूरी है इतना
करोगे तो वो नजर का नज़रिया पके अंदर अपने आप उत्पन्न हो जाएगा ,जब नज़रीया उत्पन्न
हो जात है तब आकर्षण भी अपने आप लौटने लगता है ...
अंत में इतना ही
कहेना है की पति पत्नी एक चुंबक की तरह है जब तक ओपोज़िट साइड को नहीं अपनाएंगे
कर्षण कभी पैदा होगा इसीलिए शादी के कितने भी साल हो जाय उसके बाद भी आप दोनों
अपनी अपनी ओपोज़िट साइड को अपनाते रहे और एकदूसरे के प्रति आकर्षण बनाये रक्खे.. एकदूसरे
के प्यार में रोज़ पड़ते रहे फिर कारण कुछ भी हो सकता है पति ने घर काम में मदद की
तो पत्नी उस कारण पति के प्यार में पद सकती है या पत्नी ने अपने भीगे बालो का पानी
पति पे छिड़का उस कारण भी पति पत्नी के प्यार में पड़ सकता है.. अगर आप दिल से
ढूंढोगे तो आपको एकदूसरे के प्यार में पड़ने का रोज़ एक नया कारण ज़रूर मिल ही
जाएगा.. बस तो सन्मान , स्वीकार , समज , सामनजस्य , संवेदना , सहवास , सातत्य,
स्फुरणा , सरप्राइज़ इन सभी चीजों जब तक तालमेल बनाए रक्खोगे रिश्तो के बिच का
चुंबकीय आकर्षण बरकरार रहेगा .. बस तो शादी करने के बाद एक ही चीज़ याद रखना शादी
में चुंबक की नियम लागू होते है ओपोज़ीट अट्रेक्ट्स.. बस तो एकदूसरे के विरोधाभास
को अपनाकर एकदूसरे को आकर्षित करते रहोगे तो आपकी शादी आजीवन नई और ताजगी सभर
रहेगी..

























