Saturday, 23 May 2020

कु का क









कु का क :

आज मेरे मन माय गोड में एक विचार आया की “कु का क” मैंने सोचा क्या कहेना चाहता है ये मन फिर काफी जहेमत के बाद समज आया की “कु का क”  याने कुदरत का करिश्मा .. कोई माने या न माने यह पूरा संसार सिर्फ और सिर्फ कुदरत पर आधीन है .. यदि कुदरत चाहे तो ही मानव , पशु पक्षी , पेड पौधे , जिव जंतु सभी जीवित वस्तुए संसार में ठीक से रहे सकती है .. इसीलिए तो हमारे पूर्वज जिसे हम old fashioned , पुरानी सोच ये सब कहेते है वोही लोग कुदरत के साथ तालमेल मिलाकर जीने का तरिका जानते थे और रहेते भी थे लेकिन जैसे ही इंसान प्रगति करने लगा और आज जेट युग में पहुच गया है वो इंसान वोही पुराने पूर्वजो की रहें सहेंन भूलने लगा .. कहेते है ना हरेक चीज़ पाने के लिए कोई न कोई कीमत तो चुकानी ही पड़ती है .. तो हमने भी प्रगति करने की कीमत चुकाई है .. क्या कहा कैसे ? तो जवाब है कीमत चुकाई है सुनामी से , जब समन्दर में कूड़ा कचरा और उध्योगो के केमिकल निकास की भरमार हो गई तब से ही समन्दर में रहेने वाले जिव मरने भी लगे और समन्दर दिन ब दिन उफान पे आकर हमें अपना गुस्सा जताता भी रहा लेकिन इंसान प्रगति की इस दौड़ में कुदरत को भूल गया तो कुदरत ने सुनामी लाकर अपनी ताकत और नाराजगी दोनों जाहिर कर दी .. फिर जब इंसान ने हवा में पोल्यूशन की मात्र पेट्रोल , केमिकल और न जाने कौन कोंनसे पधार्थ द्वार हवा को प्रदूषित किया तो कुदरत ने ग्लोबल वोर्मींग का आलार्म मानवो को सूना दिया पर हमने प्रगति की रफ़्तार को इतना तेज़ कर दिया की कुदरत के कोई संकेत ना तो हमें दिखाई देते थे ना ही सुनाई देते थे .. तो कुदरत ने गर्मी का प्रकोप बढाकर अपने गुस्से की मात्रा को जाहिर कर दिया , हिमालय के बर्फ को पिघलाने की प्रक्रिया को भी उसने तेज़ कर दिया पर हम नहीं सुधरे तो कु [कुदरत ने ] गंगा नदी में कोहराम मचाते हुए पिछले साल ही बाढ़ का तांडव दिखाया था जिसमे कई घर और इंसान “है से थे” हो गए ..






बाढ़ तो ठीक है साथ में बारिश ने भी अपना भयानक रूप कई बार हमे दिखाया है.. याद है ना २६ जुलाई २००५ मुंबई ? आभ से इतना पानी बरसा था की पिने को पानी नहि बचा था.. करीब ११०० सो लोगो ने अपनी जान गवाई थी .. ये तो सिर्फ एक मुंबई का उदाहरण बताया यदि पूरी दुनिया में बारिश और बाढ़ की बात करे तो हर साल वो कही न कही अपना रौद्र स्वरूप इंसानों को दोखकर आगाह करता है की बस करो कुदरत का बलात्कार , बस करो कुदरत से परिहास , बस करो कुदरत से छेड़छाड़ ..क्यूंकि कुदरती की जब अनसुनी होती है तब कुदरत कहेकर नहीं कर के इंसानों की आँखे खोलती है ..






अब कुदरत के आभ , जल , नभ के करिश्मे तो मैंने बताये लेकिन हम यही नहीं रुके हमने प्रगति के नाम पे कुदरत का गला घोंटा है , कुदरत को हमने बेहाल किया है.. और आखिर कुदरत ने अपना एक नया रूप हमें दिखाया जिसे कहेते है विषाणु .. जो आजकल भी है और सदियों से कुदरत ने मनुष्य को ऐसे ही विषाणु का डोज़ देकर समजाने की कोशिश की है पर हम ने ठान ही ली है की हम नहीं सुधरेंगे .. इसीलिए तो धरती पे प्लेग आया , चिकन गुनिया , टी.बी , डेंगू , मलेरिया , फ्ल्यू , कोलेरा , और आजकी तारीख में कोरोना आया..






इतनी इतनी बार कुदरत ने हमें दंड दिया लेकिन फिर भी हम थोड़े दिन उस दंड से डर से डरकर दुबक के बैठ जाते है लेकिन जैसे ही उस रोग की वेक्सिन मिल जाय या उस विषाणु की कोई दवाई मिल जाय तो हम मनुष्य फिरसे सभी कुछ भूलकर वही पुरानी गलतियाँ करने लगते है.. फिर से कुदरत की सजा को दरकिनार कर वही प्रगति के नाम पे फिर से कुदरत को नोचना शुरू करते है , कुदरत की अनसुनी करने लगते है , कुदरत है तो यह संसार है ये हम फिर से भूलने लगते है और तब जाकर कुदरत फिर कोई नया रूप धारण करता है , फिर वो रूप , बारिश का हो , बाढ़ का हो , सुनामी का हो , चक्रावात का हो जो भी हो कुदरत अपना आधिपत्य दिखाकर ही रहेगा याद है न अभी दो दिन पहेले ही बंगाल में अम्फान तूफ़ान ने कोरोना काल में तबाही मचाई थी .. एक बात हम इंसान को गाँठ बाँध लेनी चाहिए की हम कुदरत से ज्यादा शक्तिशाली नहीं है और नाही कभी होने भी वाले है .. क्युकी कुदरत के अनजाने अनगिनत रूप है जो हम इंसानों की समज से परे है और परे ही रहेंगे .. विज्ञान कितनी भी प्रगति कर ले लेकिन वो कुदरत के सारे रहस्य को कभी नहीं जान पाएगा ..    



मेरे मन  “कु का क” के इस विचार से सब इतना समज जाए तो हम सभी मानवियो के लिए अच्छा है , कुछ बाते है जो हमें हमेशा के लिए समजनी होगी .. और भले ही हम कितनी भी प्रगति करले पर एक बात हमे याद रखनी होगी की कुदरत महशक्ति है उससे टक्कर लेना हमारे बस की बात नहीं है.. और वैसे भी कुदरत के विरुध्ध्द जाने का परिणाम हमने कई बार देखा है और अगर अब  भी नहीं समजे तो आने वाले वक्त में हमें कुदरत के कई नए रूप संक्रमण , सुनामी , तूफ़ान , या कुछ और रूप में देखने मिलेगा .. इसीलिए यदि हम संभल जाय , कुदरत का आदर करे , कुदरत के विरुध्ध जाकर नहीं कुदरत के साथ मिलकर जीने का प्रयास करे तो यक़ीनन हमारी जिंदगी बहोत ही बहेतर और बिना किसी आपदा के होगी.. हरेक आपदा हमें कुछ न कुछ सिखा के जाती है जैसे की कोरोना ने आत्मनिर्भर होना कितना ज़रूरी है वो समजाया वैसे ही हरेक आपदा से इंसान कुछ न कुछ सिखा है .. हम हमारे वही ओल्डी पूर्वजो की राह पे चलना सीखे तो मुझे लगता है हमारे लिए वो फायदे की बात होगी क्यूंकि उनके जीने का तरीका बड़ा ही सिम्पल था .. धुप में निकलो तो कोई रुमाल , गमछा या कपड़ा कंधे पे रखते थे ताकि धुप की मार से अपने आप को बचा सकते थे .. खाने में भी जो ओरगेनिक तरीके से उगाते थे बही खाते थे क्यूंकि तब खेती भी ओरगेनिक तरीके से ही होती थी जब की आज खेती करने में भी केमिकल का अतिरेक होने लगा है जिससे किसान भाइओ को भी बचना चाहिए.. बाहर से घर में आते ही हाथ पैर धोना , स्नान करके ही सुबह में खाना पकाना , देर रात में न खाना , सीज़नल फ्र्युट्स ही खाना , जो हमारे यहाँ उगता है , हमारे यहाँ बनता है उन सभी पदार्थो को बेफिक्र खाना चाहिए क्यूंकि हमारा शारीर उसे पचा लेगा क्यूंकि हमारे जींस में ही वो है क्यूंकि हमारे पूर्वज यही सब खाते थे और उन्ही के जिन्स हम में भी है तो लोकल पैदावार को इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए..धुप में कोई भी सब्जी या फुल वगेरा को सुखाकर उसे सालभर तक रख सकते है इसमें किसी प्रकार का preservatives  डालने की ज़रूरत नहीं क्यूंकि सूर्य प्रकाश में वो सभी गुण है.. 




अब इसे कुदरत का करिश्मा ही कहोगे ना , कई रोग आते है लेकिन हम उससे लड़ने की शक्ति अपने अंदर ही पैदा कर सकते है ये भी तो कुदरत का ही करिश्मा है जितने नए विषाणु पैदा होते है उससे लड़ने के लिए हमारे शरीर में सफ़ेद कण है जो उस विषाणु को मारने के लिए अपनी ताकत बढाते जाता है ये भी तो कुदरत का करिश्मा ही है .. और ये सारी शक्ति हमें अच्छा पोशणयुक्त ओरगेनिक चीज़े खाने से मिलती है.. लोगो के गले मीलकर अभिवादन करने से अच्छा होगा यदि हम अपनी परम्परा अनुसार लोगो का अभिवादन नमस्ते करके करे जिससे सामने वाले का सन्मान भी रहेगा और सोशियल  डिस्टनसिंग भी , खाने से पहेले और बाद में हाथ धोना , कुल्ला करना वगेरा वगेरा जैसी कई चीज़े है जो हम करते भी है तो सही ढंग से नहीं करते .. हाथ धोना है इसलिए धो लेते है लेकिन ठीक से धोया की नहीं वो नहीं सोचते .. कोई कोई तो हाथ धोने के बाद उसे अपने टीशर्ट या शर्ट की बाहों से ही पोछ देते है क्या ये उचित है ? और मैंने तो ऐसे भी लोग देखे है जो कुछ नमकीन खाते है तो खाने के बाद हाथ टिश्यु या नेपकिन से पोछने के बजाय अपने टीशर्ट या शर्ट से पोछ देते है .. अब आप ही सोचिये क्या हमें इन छोटी छोटी बातो का ख़याल हमारे लिए , हमारे परिवार वासियों के लिए नहीं रखना चाहिए ? क्यूंकि ऐसी छोटी छोटी बाते ही है जो हमें और हमारे अपनों को स्वस्थ रख सकती है





बस आखिर में इतना ही कहूँगा की इस कोरोया काल ने हमें घर का सारा काम खुद करने पे मजबूर कर दीया उससे सिख ले की जितना हम परिश्रम खुद करेंगे उतने ही ज्यादा हम स्वस्थ रहेनेगे .. तो बस आप आज से इन्ही छोटी छोटी बातो को अपने जीवन में उतार लीजिये की स्वस्थ आरोग्य , स्वच्छ जीवन , शारीरिक परिश्रम , सामाजिक दो गज की दुरी, साँसों पे पहेरा [यानी की मुह पे मास्क] इन सब बातो को हमारे जीवन का एक हिस्सा बना लेंगे तो कुदरत की ऐसी कई विपदाओ से उभर पाएंगे .. और सबसे बड़ी बात हमें आजीवन कुदरत के साथ मिलकर जीना है उससे विपरीत जाकर जीना याने किसी नई आपदा को आमन्त्रण देना होगा .. इसलिए कुदरत को दोस्त मानकर जिए उसका सन्मान करके जिए अगर हम कुदरत का सन्मान करेंगे तो कुदरत हमारा सन्मान ज़रूर करेगा.. बस इन्ही  खयालो के साथ इस ब्लॉग को समाप्त करता हूँ क्यूंकि यहाँ नहीं रुका तो ये मन तो माय गॉड है वो ज्यादा यहाँ वहा ले जाय उससे पहेले उसे बहेला फुसलाकर अपने इस विचार को यही समाप्त करता हूँ .. याद रखना कुदरत का करिश्मा [कु का क] ही फायदेमंद होता है कुदरत का कहर     [कु का क ] विनाशक... "अब आप पे है आप पहेले “कु का क” को पाना चाहते है या दुसरे"

21 comments:

  1. KU KA K. Excellent thoughts

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you so much. Please let know your name please

      Delete
  2. Very nice..I hope people realise it soon before it's too late..

    ReplyDelete
  3. Waah Manish,

    Keep it up..And be ready to publish yr essay collection

    ReplyDelete
  4. Brilliant! 'Ku kaa ka...' is an alert is an alarm! Hope we keep progressing, but not at the cost of nature.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thanks a lot mihir.. we mist take care of nature.

      Delete
  5. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  6. Very nice thoughts Manish, indeed we should love nature and it will surely love us back.

    ReplyDelete
    Replies
    1. Yes .. thanks for reading it and appreciate my work.

      Delete
  7. Foods in the mode of goodness increase the duration of life, purify one's existence and give strength, health, happiness and satisfaction. Such nourishing foods are sweet, juicy, fattening and palatable. Foods that are too bitter, too sour, salty, pungent, dry and hot, are liked by people in the modes of passion. Such foods cause pain, distress, and disease. Food cooked more than three hours before being eaten, which is tasteless, stale, putrid, decomposed and unclean, is food liked by people in the mode of ignorance.

    Title is unique ... Ku Ka K

    ReplyDelete
  8. Thanks a lot tarak bhai for such beautiful interpretation .. thanks you find the title unique .. please keep reading my blogs and keep boosting my inspiration . Thanks

    ReplyDelete
  9. Waah waah Manish ji
    Simple thought Che jo aapde koi ne prem aapsu to same thi pan prem malse pachi a manushya hoy k BHAGVAN mate prem ni takat thi duniya Ane BHAGVAN ne jeeti ne rehva ma Maja Che
    Keep writing... 👍☺️
    Jai Shree Krishna 🙏🏻🙏🏻

    ReplyDelete
  10. कु का क...वाह क्या बात है

    ReplyDelete